उत्तराखंड– भारतीय मौसम विभाग ने पीली चेतावनी (वॉच) जारी करते हुए पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तराखंड के 2,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में 27 से 29 दिसंबर तक मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। इससे बर्फ जमने के कारण सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, बिजली और दूरसंचार लाइनों को मामूली नुकसान हो सकता है और बर्फ जमा होने के कारण सड़कें जाम हो सकती हैं। इसके अलावा, शनिवार को राज्य के सभी जिलों में सर्द दिन की स्थिति का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में बादल छाए रह सकते हैं।