अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम को सील,गैस एजेंसी गोदाम के लाइसेंस को 3 माह के लिए निलंबित।

देहरादून–जिलाधिकारी सविन बंसल से गढीकैंट निवासी 95 वर्षीय महिला ने उनकी भूमि पर अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम होने तथा भूमि कब्जे की शिकायत की गई थी। प्रकरण संज्ञान में आते ही डीएम ने अवैध गैस गोदाम का लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम को सील किए ।

जिला प्रशासन की कार्रवाई के उपरांत उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट पर भारत सरकार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय एवं पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा गैस एजेंसी गोदाम के लाइसेंस को 3 माह के लिए निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *