हरिद्वार– कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरे की तलाश जारी।
हरिद्वार पुलिस द्वारा जटवाड़ा पुल पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी तभी एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति जटवाड़ा पुल पर पहुंचे , पुलिस ने जब चेकिंग के लिए उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और रेगुलेटर पुल नहर पटरी की ओर भागे, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनका पीछा किया और पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिस पर बदमाश मोटरसाइकिल से गिर गया पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया दूसरे बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है तथा घायल बदमाश को इलाज हेतु सरकारी अस्पताल हरिद्वार भेजा दिया गया है ।
स्मैक की तस्करी हेतु हरिद्वार आए थे बदमाश,
बदमाश से 101.5 gram स्मैक रिकवरी की गई है।
घायल बदमाश– नजाकत अली पुत्र केसर अली निवासी अहमदनगर नई बस्ती थाना फतेहगंज पश्चिम बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।