नहीं मिली चैंपियन को जमानत, हत्या के प्रयास की धारा भी नहीं हटी

उत्तराखंड–हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के दिन ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को झटका लगा है। वह फिलहाल जेल में ही रहेंगे। कोर्ट ने उन पर से हत्या की धारा हटाने की अर्जी को नामंजूर किया है। वहीं, सीजीएम कोर्ट ने प्रकरण की जांच मौजूदा आईओ (विवेचक) धर्मेंद्र राठी से हटाकर सीओ स्तर के अधिकारी को सौंपने के निर्देश एसएसपी हरिद्वार को दिए हैं।

आज शुक्रवार 07 फरवरी को पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन समेत अन्य आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा हटाने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। दरअसल, पुलिस ने कोर्ट के समक्ष केस में से धारा 109 (हत्या का प्रयास) हटाने की मांग की थी। लेकिन सीजीएम कोर्ट ने पुलिस के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। कोर्ट ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *