उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा देहरादून बजट सत्र में दिए बयान के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी क्रम में अब मंत्री अग्रवाल का विरोध जताने के लिए चमोली में पहाड़ी स्वाभिमान रैली होने जा रही है. खास बात ये है कि इस रैली में प्रदेश भर से लोगों को बुलाया जा रहा है. रैली के लिए निमंत्रण किसी राजनीतिक दल या समाजसेवी संगठन नहीं बल्कि प्रदेश के मशहूर चेहरे दे रहे हैं।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 21 फरवरी को देहरादून में आयोजित बजट सत्र के दौरान विधायक मदन बिष्ट के क्षेत्रवाद का मुद्दे पर ऐसा बयान दिया कि प्रदेशभर में उनका विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. जगह-जगह प्रदर्शन और पुतले फूंके गए. इसी तरह लगातार उनके खिलाफ विरोध के नारे अभी भी लगाए जा रहे हैं।