देहरादून–उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री की ओर जा रहा एक प्राइवेट कम्पनी का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9 बजे गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग घायल अवस्था में मिले हैं जबकि बाकी पांच यात्री मृत्यु हो गई बताए जा रहा हैं। अभी-अभी सूत्रों के अनुसार, 6यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में है, जिससे राहत-बचाव कार्यों में चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन की QRT टीम, 108 एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर पहुंच गई है

मृतकों की सूची
1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई
2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ) आंध्र प्रदेश।
6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।
घायल
मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी, घायल
गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है ।