महाराजा सूरजमल के नाम से स्टेडियम बनाने की घोषणा…मंगलौर के लिब्बरहेडी में मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

मंगलौर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर के लिबबरहेड़ी में जनसभा को संबोधित किया। उससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे करतार सिंह भड़ाना ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जिसमें कुछ घोषणाएं उन्होंने अपने संबोधन में की। हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं मंगलौर उप चुनाव में प्रत्याशी रहे करतार सिंह भड़ाना द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन लिब्बरहेडी स्थित एक वेंकट हॉल में किया गया। वहां पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नारसन के राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज में उतरा जिसके बाद एक रोड शो के माध्यम से ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे और एक जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड राज्य की जनता के व्यापक हितों की रक्षा करने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि “यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि समाज में समानता, न्याय और एकता को स्थापित करने की दिशा में एक दृढ़ संकल्प है।” उन्होंने इस संहिता को समर्थन देने और इसे सफल बनाने के लिए जनता, कार्यकर्ताओं और विधायकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा “उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहाँ समान नागरिक संहिता को कानूनी रूप से लागू किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *