BCCI बना रहा है उत्तराखंड में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 50 बीघा जमीन पर शुरू हुआ काम।

देहरादून–बीसीसीआई उत्तराखंड में अपना क्रिकेट स्टेडियम बनाने जा रहा है। जिसको लेकर पिच क्यूरेटर के साथ उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने जमीन फाइनल कर दी है। देहरादून के दुधली गांव में क्रिकेट स्टेडियम के लिए भूमि का चयन किया गया है। बताया जा रहा है कि अगले एक साल में यहां पर एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा।

खेलों के क्षेत्र में उत्तराखंड लगातार नए आयाम स्थापित करते जा रहा है। क्रिकेट के क्षेत्र में भी पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। बात चाहे उत्तराखंड की टीमों के लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन की हो, उत्तराखंड की क्रिकेटरों के सिलेक्शन की हो या फिर बीते साल उत्तराखंड में हुए भव्य उत्तराखंड प्रीमियर लीग की हो, हर कदम पर उत्तराखंड कमाल कर हा है। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड के देहरादून में बीसीसीआई अपना इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने जा रहा है। जिसको लेकर इन दिनों तैयारियां तेज हैं। बीसीसीआई अगले एक साल में देहरादून में 30 हजार सीटिंग कैपेसिटी वाला स्टेडियम बनाकर तैयार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *