जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत।

उत्तराखंड–हरिद्वार जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत मिलने के बाद आज रिहा कर दिया गया। मीडिया से रूबरू होने पर उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका में पूर्ण विश्वास है और आज सत्य की जीत हुई है।

जेल में रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते 15 फरवरी को उन्हें हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज वहीं चल रहा था। जमानत मिलने के बाद अधिवक्ता द्वारा जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद आज उन्हें आधिकारिक रूप से रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *