देहरादून–हरिद्वार राजमार्ग स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा पर फिर भीषण हादसा देखने को मिला है। सोमवार सुबह खनन सामग्री से भरे एक बेकाबू ट्रक ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी की वह खंभे और ट्रक के बीच मे बुरी तरह पिचक गई।

हादसा इतना भयानक था कि आसपास खड़े लोगों की चीख निकल गई। कार बीचोंबीच बुरी तरह पिचक गई है। मौके पर पहुंची पुलिस भीतर फंसे लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गई है। कार की स्थिति बता रही है कि इसमें मुश्किल ही कोई जान बच पाई होगी।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कार और उसके आगमन-गंतव्य को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अभी मिली खबर के अनुसार।
अपडेट… हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत की अपुष्ट खबर
देहरादून। हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत की अपुष्ट खबर आ रही है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें डोईवाला के चिकित्सालय भिजवाया गया है। पुलिस मौके पर ही है। हादसाग्रस्त वाहन की वीडियो व फोटो ग्राफी करने के बाद मौके से हटाया जा रहा है। हादसा आज सुबह साढ़े सात बजे के आसपास हुआ। अनियंत्रित लोडेड डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मारी, ऐसी जानकारी आ रही है।