एम डी डी ए की नई पहल, नए साल पर फ्लैट खरीदारों को मिल रही छूट;।

देहरादून–  आपके पास भी होगा अपना घर, नए साल पर फ्लैट खरीदारों को मिल रही छूट; जानें 2BHK-3BHK की कीमत

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आमजन के लिए नए साल पर फ्लैट खरीद में विशेष छूट की घोषणा की है। आइएसबीटी आमवाला तरला और धौलास परियोजना के तहत महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को एक-एक प्रतिशत छूट मिलेगी जबकि एकमुश्त भुगतान करने वालों को दो प्रतिशत छूट दी जाएगी। थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत 71.5 लाख रुपये और टू बीएचके की 49.5 लाख रुपये है।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर के सुनियोजित विकास के साथ ही आमजन के सपनों के घरौंदे की आस पूरी करने की दिशा में भी तेजी से प्रयास कर रहा है। एमडीडीए की आइएसबीटी, आमवाला तरला और धौलास परियोजना में नए साल के अवसर पर फ्लैट की खरीद पर पर खास छूट दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *