राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत, उत्तराखंड कैडर के IPS अधिकारी संजय गुंज्याल ।

“राष्ट्रपति पुलिस पदक” से हुए सम्मानित

IPS संजय गुंज्याल को मिला विशेष सम्मान”

देहरादून–उत्तराखंड कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित आईटीबीपी के रेज़िंग डे परेड के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

संजय गुंज्याल ने अपनी सेवाओं के दौरान विभिन्न जिलों और रेंज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हरिद्वार कुंभ मेले के सफल आयोजन से लेकर अति कठिन क्षेत्रों में आईटीबीपी के IG के रूप में सेवा देने तक, उनका करियर उत्कृष्टता की मिसाल है।

गुंज्याल को पूर्व में प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक, राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, संयुक्त राष्ट्र पदक, और राज्य अतिविशिष्ट सेवा पदक जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं। इस वर्ष उन्हें DG ITBP इंसिग्निया गोल्ड डिस्क से भी नवाजा गया है।

आईटीबीपी के कठिन इलाकों में तैनाती के दौरान उनके नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्य ने उन्हें यह गौरव दिलाया। उनके योगदान पर पूरे उत्तराखंड को गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *