उत्तराखंड सीजन की पहली बर्फबारी से सैलानियों के खिले चेहरे, नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी।

उत्तराखंड– सरोवर नगरी नैनीताल में रविवार को साल की पहली बर्फबारी हुई है। नैनीताल में बर्फबारी के बाद शहर की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जिससे नैनीताल का नजारा बेहद खूबसूरत बना हुआ है।बर्फबारी देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्र का रुख कर रहे है। इसके अलावा किलबरी, पंगोट, मुक्तेश्वर, धानाचूली, रामगढ़, पहाड़पानी आदि जगहों में भी बरसात के बाद बर्फबारी देखने को मिली।

सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे नैनीताल

सैलानी तेजी के साथ हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए नैनीताल पहुंच रहे हैं। बारह पत्थर में जमकर बर्फ गिरी है। रोड साफ करने के लिए जेसीबी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। नैनीताल में चारटन लॉज, शेर का डांडा, डॉर्थी पीक, स्टोन ले, शेरवानी आदि क्षेत्रों में जमकर बर्फ बरसी है जबकि मॉल रोड में सैलानियों के चलते बर्फ पिघलने लगी है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है।

नैनीताल में मौसम बेहद सुहावना

बता दें कि नैनीताल में बीते दिन मौसम बेहद सुहावना था, दिनभर धूप खिली थी। जब सुबह उठे तो उन्हें बर्फ की सफेद चादर नजर आई हालांकि बर्फबारी शहर के सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र चायना पीक, हिमालय दर्शन और पंगोट मार्ग पर हुई है। बर्फबारी होने से नैनीताल के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जहां 20 दिनों तक शहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था। बर्फबारी के बाद अब नैनीताल का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नैनीताल में सुबह हुई बर्फबारी के बाद एक बार फिर मौसम खुलने लगा है और हल्की धूप का पर्यटक और स्थानीय लोग लुत्फ उठा रहे हैं।

कोहरे का येलो अलर्ट

बारिश बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया। जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *