300 करोड़ रुपये से होगा देहरादून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प; यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं।

उत्तराखंड–देहरादून रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की राह में एक और कदम बढ़ाया गया है। स्टेशन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है और इसे स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। 300 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा जिसमें नया भवन स्वचालित फुटओवर ब्रिज पार्किंग और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

हर्रावाला रेलवे स्टेशन के साथ ही अब दून रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। लंबे समय से लटकी दून रेलवे स्टेशन की परियोजना को गति मिलने की उम्मीद जगी है। करीब पौने दो साल बाद डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बना ली गई है।

इसे उत्तर रेलवे मुख्यालय, नई दिल्ली भेज दिया है। यहां अध्ययन के बाद इसे रेलवे बोर्ड को सौंपा जाएगा। वहां सभी सवालों के जवाब मिलने के बाद इसे स्वीकृति मिलेगी। रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के लिए डीपीआर में 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। इस कायाकल्प के तहत स्टेशन की पूरी तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *