हरियाणा CM का शपथग्रहण की तारीख फिर बदली अब 17 को, तीसरी बार बदल चुकी है तारीख , नायब कैबिनेट में 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं, PM मोदी होंगे शामिल ।

हरियाणा– CM का शपथग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा। यह तीसरी बार है जब शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और फिर 15 अक्टूबर को समारोह होने की बात सामने आई थी।

11 अक्टूबर की शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई। शनिवार को सैनी वापस हरियाणा आ गए।

समारोह में नायब सैनी के साथ विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा शपथ ले सकते हैं।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। यहां तैयारियां चल रही हैं। मंच बनाया जा रहा है। सड़कों की सफाई हो रही है। करीब 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। एडीजीपी आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *