उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आज प्रदेश ने मेरे प्रति जो वातावरण बनाया गया उससे मुझे कष्ट है,आंदोलनकारी रहते हुए मैने बहुत संघर्ष किया : प्रेम चंद
मुजफ्फरनगर कांड के समय मै अकेले ट्रक में बैठ कर गया : प्रेम चंद
जिसने इस उत्तराखंड की बनाने में लाठिया खाई और एहम भूमिका निभाई उसकी टारगेट बनाया जा रहा : प्रेम चंद
मेरी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया : प्रेम चन्द
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में मेरी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है : प्रेम चन्द
रोते हुए इस्तीफा देने मुख्यमंत्री आवास निकले प्रेम चंद अग्रवाल।
देहरादून–कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अपने मंत्री पद से इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री ने श्री अग्रवाल का त्यागपत्र अग्रिम कार्यवाही के लिए राज्यपाल महोदय को अग्रसारित कर दिया है।