प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का बयान।

हरिद्वार – प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद इन दिनों उत्तराखंड की सियासत में हलचल मची हुई है जहां कल शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा इस्तीफा दिया गया तो वहीं अब उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल आज हरिद्वार के जगदगुरू आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम में से मुलाकात करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी धार्मिक विषयों पर चर्चा हुई है।

जब उनसे पूछा गया कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बारे में वह क्या कहेंगे तो पहले तो मीडिया के सामने उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बचे लेकिन बाद में जाते-जाते जो उन्होंने कहा वह सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने खुद से इस्तीफा दिया है उसे पर मेरी प्रतिक्रिया देना सही नहीं है यदि मैं ऐसा कहता हूं कि उन्होंने सही किया तो वह भी गलत होगा लेकिन मेरा मानना है कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के इस बयान को सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *