
उत्तराखंड–देहरादून में हुई नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, मेयर और नगर आयुक्त के साथ राजधानी के 100 पार्षदों उपस्थित रहे।
मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का शुभारंभ हुआ मेयर ने सभी पार्षदों का नगर निगम की बोर्ड बैठक पर स्वागत किया नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड गठन के बाद मंगलवार को निगम में बोर्ड की पहली बैठक हुई जिसमें मेयर और नगर आयुक्त के साथ राजधानी के पार्षदों ने राजधानी की समस्याओं पर चर्चा की, इस बैठक में करीब 46 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और ज्यादातर प्रस्तावों पर मेयर और नगर आयुक्त की सहमति भी बनी इस दौरान राजधानी में चोरी की घटनाएं बढ़ने और सीसीटीवी लगाने पर भी चर्चा हुई जिस पर मेयर ने राजधानी के चौक चौराहों पर जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस के साथ समन्वय की बात कही बैठक के बाद देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि बोर्ड की पहली बैठक में सभी वार्डो से संबंधित समस्याओं को पार्षदों ने बैठक में रखा जिन पर आने वाले दिनों में निगम संजीदगी से काम करेगा।
नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने वार्डों के मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ने पर चिंता व्यक्त की पार्षद विमला गॉड ने इस मामले में कहा कि उनके वार्ड में पिछले दिनों में चोरी की घटनाएं हुई है इसीलिए जरूरी है कि चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं जिससे चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके वहीं ब्रह्मपुरी पार्षद सतीश कश्यप ने कच्ची कॉलोनियों में बिजली के कनेक्शन स्थानांतरित करने में लोगो होने वाली परेशानियों पर अपनी बात बैठक में रखी जिस पर नगर आयुक्त ने अगले दो दिनों के भीतर समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया।