देहरादून– गढ़वाल रेंज के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। लंबे समय से एक ही जिले में जमे पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। महानिरीक्षक (आईजी) गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने सात इंस्पेक्टर और 31 दारोगाओं के ट्रांसफर की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जिनका तबादला पहले वर्ष 2024 में हो चुका था, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें रोका गया था।
आईजी राजीव स्वरूप ने ट्रांसफर लिस्ट जारी करने के साथ ही सभी एसएसपी और एसपी को निर्देश दिए हैं कि ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों को 21 मार्च तक कार्यमुक्त कर दिया जाए। वहीं, सभी पुलिसकर्मियों को 22 मार्च तक नई जगह पर ज्वाइन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची:
कैलाश चंद्र भट्ट – देहरादून से पौड़ी गढ़वाल
प्रदीप राणा – देहरादून से टिहरी गढ़वाल
एश्वर्य पाल – हरिद्वार से चमोली
कुंदन सिंह राणा – हरिद्वार से पौड़ी गढ़वाल
राकेश कठैत – रुद्रप्रयाग से देहरादून
आशुतोष सिंह – उत्तरकाशी से चमोली
मणिभूषण श्रीवास्तव – पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार
दारोगाओं के तबादले की सूची:
कुलेंद्र रावत – रुद्रप्रयाग से देहरादून
नंदकिशोरी गवाडी – टिहरी से हरिद्वार
अश्वनी बलूनी – चमोली से देहरादून
महिला उपनिरीक्षक सोनल – देहरादून से टिहरी गढ़वाल
आशीष रावत – देहरादून से टिहरी
अशोक राठौर – उत्तरकाशी से देहरादून
दीपक मैठाणी – उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल
निर्मल भट्ट – पौड़ी गढ़वाल से देहरादून
प्रकाश पोखरियाल – पौड़ी गढ़वाल से टिहरी गढ़वाल
पीडी भट्ट – उत्तरकाशी से देहरादून
गिरीश नेगी – टिहरी गढ़वाल से पौड़ी गढ़वाल
भुवन पुजारी – पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार
राजेश असवाल – पौड़ी गढ़वाल से देहरादून
शोएब अली – पौड़ी गढ़वाल से टिहरी गढ़वाल
हरिद्वार जिले से ट्रांसफर:
अभिनव शर्मा – पौड़ी गढ़वाल
दिलबर नेगी – टिहरी गढ़वाल
मनोहर सिंह रावत – चमोली
मनोज शर्मा – उत्तरकाशी
रघुबीर सिंह – रुद्रप्रयाग
राजेंद्र सिंह पुजारा – रुद्रप्रयाग
रणजीत सिंह तोमर – पौड़ी गढ़वाल
प्रवीन रावत – टिहरी गढ़वाल
अशोक रावत – टिहरी गढ़वाल
अजय शाह – पौड़ी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल से ट्रांसफर:
विजय कुमार – हरिद्वार
राहुल थापा – हरिद्वार
जितेंद्र कुमार – देहरादून
विकास चंद्र शुक्ला – हरिद्वार
चमोली जिले से ट्रांसफर:
सुमित कुमार – हरिद्वार
शिवदत्त जमलोकी – देहरादून
देवेंद्र सिंह पंवार – देहरादून
आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि यह तबादले वार्षिक स्थानांतरण नीति-2020 के तहत किए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाए और ट्रांसफर आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।