देहरादून–सहस्त्रधारा बाईपास मालदेवता रोड ग्राम खैरी मानसिंह में ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए ग्रामीण का आरोप है कि आइटीबीपी ने गांव में जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है ।
जिससे कि उनके ट्रैक्टर हल लगाने हेतु एवं समान उठाने के लिए जाने का रास्ता पूर्ण बंद कर दिया गया है ग्रामीणों का कहना है कि यह ग्राम समाज की जमीन थी जिस पर आइटीबीपी का कहना है की जमीन आइटीबीपी के नाम पर दर्ज है जिस पर की ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया गया था जिसे आइटीबीपी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है । भारी पुलिस फोर्स के बीच अधिकरण ध्वस्त किया गया, जिस पर आक्रोशित होकर ग्रामीणों द्वारा पूर्णतःचक्का जाम कर दिया गया है।
ग्रामीणों की मांग है कि कृषि कार्य के लिए उन्हें 20 फुट का रास्ता दिया जाए जिससे कि वह अपने कृषि कार्य आसानी से कर सके। अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी वहां पर नहीं पहुंचे ना ही जन प्रतिनिधि कोई वहां पर दिखाई दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमें रास्ता नहीं मिल जाता तब तक वह रोड पर बैठे रहेंगे तथा चक्का जाम रखेंगे चक्का जाम में काफी बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष प्रेम सिंह नेगी अजय सिंह चौहान वा खरी मानसिंह ग्राम की महिलाएं व युक्तियां धरने पर बैठी रही।