देहरादून –जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा माफिया पर प्रहार जारी है दोषी प्रतिष्ठानों पर डीएम का एक्शन लेते हुए ताला जड़ दिया है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त द्वारा कार्यवाही करते हुए दुकाने सील की गई है। अभिभावकों द्वारा शिकायत करने पर यह कार्रवाई की गई है
अभिभावकों द्वारा शिकायत की गई थी कि को जबरन सामग्री बेचने जा रही है तथा बिल भी नहीं दिया जा रहा है डीएम द्वारा उसकी जांच करने पर पाया गया कि अभिभावकों को जबरन सामग्री बेची जा रही है तथा , टैक्स चोरी, मांगने पर भी बिल न देने की शिकायतें सही पाई गई जिस पर पर डीएम के निर्देश पर संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त द्वारा कार्यवाही करते हुए जीएसटी चोरी, फर्जी प्रकाशन के साथ ही कई किताबों के आईएसबीन नंबर नहीं हुए ट्रैक यूनिवर्सल बुक डिपो, नेशनल बुक डिपो, ब्रदर पुस्तक भंडार, एशियन बुक डिपो, दुकाने सील की गई।

स्कूलों से गठजोड़ वाली प्रमुख दुकानों जिनकी अभिभावकों से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही थी।