मीट की सारी दुकानें हरिद्वार में पूर्णतः बंद , निगम क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने के आदेश।

हरिद्वार–हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में चल रही मीट की दुकानें पूर्णतः बंद की जाएगी। इन दुकानों को सराय में शिफ्ट करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सराय में इन दुकानों को शिफ्ट करने के लिए साठ दुकानों को तैयार किया गया है। कुछ माह पहले ये फैसला लिया गया था जिसमें नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र से सभी मांस की दुकानों को बंद किया जाना था। बताया जा रहा है कि जल्द ही मांस की दुकानें शिफ्ट कर दी जाएगी और जो अवैध हैं उन पर एक्शन लिया जाएगा।

हरिद्वार शहर में मांस और मदिरा पूरी तरह प्रतिबंध है। लेकिन हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के ज्वालापुर और जगजीतपुर क्षेत्र में बकरे और मुर्गे के काटने की दुकानें चल रही है। वहीं अवैध तरीके से भैंसा काटने की दुकानें ज्वालापुर के कस्साबान में भी जारी है। जिन पर समय समय पर कार्रवाई होती रहती है। प्रशासन ने अब पूरे नगर निगम क्षेत्र को मीट की दुकानों से मुक्त करने का फैसला कर लिया है। इसके लिए साठ दुकानें बनाई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *