आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में रेलवेकर्मी पति की हत्या,मेरठ की मुस्कान जैसी खतरनाक निकली शिवानी।

उत्तर प्रदेश– गेजुएट पत्नी ने रेलवे कर्मी पति को इसलिए मारा डाला की कि उसकी नौकरी और फंड मिल जाएगा। हालांकि उसके साथ कोई अन्य भी था, उसका खुलासा नहीं हो पाया है। यूपी के बिजनौर जिले में रेलकर्मी दीपक हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में कातिल पत्नी शिवानी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी पत्नी ने पुलिस को नींद की गोली देने से लेकर हत्या करने तक की कहानी सुनाई। कहानी ऐसी कि पुलिस भी हैरान हो गई।

कातिल पत्नी शिवानी ने पति दीपक को नाश्ते में नींद की चार गोलियां दी थी। जिसकी वजह से दीपक अर्द्धबेहोशी की हालत में चला गया था। इसके बाद शिवानी ने गला दबाकर दीपक को मार डाला।

शिवानी ने बाएं हाथ से ही दीपक का गला घोंटा।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि शिवानी का एक हाथ पहले टूट गया था जो अब उतना मजबूत नहीं रहा था। ऐसे में शिवानी ने बाएं हाथ से ही दीपक का गला घोंट दिया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि दीपक को शिवानी ने नाश्ते में नींद की चार गोलियां दे दी थी। जिसकी वजह से वह अर्द्धबेहोशी की हालत में चला गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

पति के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी शिवानी

बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की।

सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *