वेटिकन सिटी –88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। बीते कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे पोप फ्रांसिस को ब्रोंकाइटिस के कारण 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार के बजाय धीरे-धीरे गिरावट आती गई। डॉक्टरों ने संक्रमण के इलाज में बदलाव किया, लेकिन एक्स-रे से यह स्पष्ट हुआ कि वे डबल निमोनिया से पीड़ित हैं।
स्वास्थ्य में गिरावट और अंतिम क्षणपिछले सप्ताह पोप पारंपरिक रविवार की प्रार्थना में भी शामिल नहीं हो सके। वेटिकन ने कई सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे और उन्हें पूरी तरह आराम की सलाह दी गई थी। हालांकि शुरुआत में उनकी हालत ‘स्थिर’ बताई गई थी, लेकिन शनिवार शाम को जारी अपडेट में बताया गया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
आधिकारिक घोषणा किसने की? पोप फ्रांसिस के निधन की घोषणा वेटिकन के कैमरलेन्गो कार्डिनल केविन फेरेल ने की। यह पद वेटिकन प्रशासनिक तंत्र का हिस्सा है, जो चर्च के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की देखरेख करता है।
दुनियाभर में शोक की लहर पोप फ्रांसिस की मौत की खबर से पूरी दुनिया में 1.4 अरब कैथोलिक अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है। एक दिन पहले ही उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की थी।
एक नजर: पोप फ्रांसिस की बीमारी की टाइम लाइन
14 फरवरी: ब्रोंकाइटिस के चलते अस्पताल में भर्ती बीते सप्ताह:
प्रार्थनाओं में शामिल नहीं हो सके
20 अप्रैल: वेटिकन ने स्थिति बिगड़ने की जानकारी दी
21 अप्रैल: आधिकारिक तौर पर निधन की पुष्टि
दुनिया ने खो दिया एक आध्यात्मिक पथप्रदर्शक पोप फ्रांसिस न केवल कैथोलिक समुदाय के धार्मिक प्रमुख थे, बल्कि वैश्विक मुद्दों पर उनकी सोच और दृष्टिकोण ने दुनियाभर में उन्हें एक मार्गदर्शक की भूमिका दी।
शोकाकुल वेटिकन में अब अगला पोप चुनने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।