PM मोदी सऊदी अरब से दिल्ली लौटे, पहलगाम हमले को लेकर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा छोटा कर दिल्ली वापस लौट आए हैं. बताया जा है पीएम कुछ देर बाद होने वाली CCS बैठक में हिस्सा लेंगे. अपने जेद्दा दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, लेकिन आधिकारिक रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए और अपनी यात्रा को छोटा कर मंगलवार रात को स्वदेश लौटने का फैसला किया.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में ही खत्म कर बुधवार सुबह दिल्ली लौट आए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर ही NSA अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव ने पहलगाम अटैक को लेकर उनको ब्रीफिंग दी.

इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को सऊदी से ही कश्मीर की स्थिति का आकलन किया था.पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले को लेकर बातचीत भी हुई. मोहम्मद बिन सलमान ने आतंकवादी हमले की निंदा की. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी परिषद की सह-अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *