मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत।
जन सामान्य से कार्यक्रम में शामिल होने की आयुष विभाग ने की अपील।
देहरादून–आयुष विभाग एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा 15 जून को देहरादून में ‘‘रन फॉर योगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
रन फॉर योगा के माध्यम से 21 जून 2025 को होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी शामिल होंगे। रन फॉर योगा कार्यक्रम का प्रारम्भ गांधी पार्क, देहरादून से और समापन एमकेपी कॉलेज, देहरादून में किया जाएगा।