उत्तराखंड–एम्स ऋषिकेश से संचालित होने वाली बहुप्रतीक्षित एअर एम्बुलेंस मेडिकल सर्विस का उद्घाटन दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को होना तय हुआ है। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से इस स्वास्थ्य सेवा का ऑन लाईन उद्घाटन करेंगे। जबकि राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और क्षेत्रीय सांसद गणों सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय में उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम एम्स परिसर में स्थित संस्थान के (सभागार) मेन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाए। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर समारोह की समाप्ति तक जारी रहेगा।
स्थान – मेन ऑडोटोरियम हाॅल, निकट गेट नम्बर 2 एम्स, ऋषिकेश।