दो गाड़ियों में सवार हो कर आए बदमाशों ने चलाई गोलियां, लड़की को भगाने के लिए की फायरिंग।

उत्तराखंड–टिहरी गढ़वाल ज़िले के कैम्पटी थाना क्षेत्र के सैंजी गाँव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, दो गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ बाहरी असामाजिक तत्व ने गाँव में गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर ही तीन-चार बदमाशों को पकड़ लिया है, जबकि एक जंगल की ओर भाग गया और उसका पीछा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मामला एक लड़की से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ियाँ नेक्सन (HR26FU1480) और हुंडई एक्सेंट (UK07BR3995) थीं, जिससे पुलिस द्वारा मुकेश से जप्त कर लिया गया है साथ ही उसमें सवार तीन-चार बदमाशों को पकड़ लिया है, जबकि एक जंगल की ओर भाग गया और उसका पीछा किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है। अब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पहाड़ों में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

यूपी और हरियाणा के बदमाशों को उत्तराखंड पुलिस मित्र पुलिस का कोई डर नहीं जिस तरह उत्तराखंड में आय दिन गोलियां चल रही है उसे लगता है मित्र पुलिस मित्रता निभा रही है परंतु पहाड़ के लोगों की सुरक्षा का क्या होगा एक बड़ा सवाल हैं पहले गोली चलाने की घटनाएं सिटी में ही थी अब यह पहाड़ो तक पहुंच गई है दिनदहाड़े टिहरी गढ़वाल के एक गांव में कुछ बाहरी क्रिमिनल प्रवृत्ति के लोग गलत नीयत से घुसते हैं और गोलियां बरसाने लगते हैं। आखिर इतने बेखौफ कैसे हैं बदमाश कौन दे रहा है उन्हें संरक्षण, संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए उनका भी एनकाउंटर हो तो पता लगे उत्तराखंड पुलिस भी कुछ है उत्तराखंड पुलिस को एक सख्त संदेश ऐसे बदमाशों को देने की जरूरत है जिस से की उत्तराखंड की वादियों में दोबारा ऐसी कोई घटना ना घटे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *