दरोगा को एम्स में कराया गया है भर्ती जहां उसकी हालत स्थिर
हमलावर की सूचना दून के एक वकील घर पर मिली
पुलिस को देख लाइसेंसी रिवॉल्वर से के लिया सुसाइड।
देहरादून। जनपद हरिद्वार में कल शाम हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मारने वाले आरोपी ने आज देहरादून में आत्महत्या कर ली है।
आरोपी 28 वर्षीय सुनील कपूर को पुलिस की अलग-अलग टीम में घटना के बाद से ही तलाश कर रही थी और उसकी लोकेशन देहरादून के अपने एक रिश्तेदार के लक्ष्मण चौक स्थित घर में मिलने के बाद पुलिस ने वहां दबीश दी थी। पुलिस के पहुंचे ही दरोगा के हमलावर सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना से सनसनी फैल गई है और मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
।