Kolkata: PM मोदी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने एक ऐसे नेता के रूप में अपनी छवि और पहचान बनाई है, जो बंगाल की जनता से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते भी हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
उन्होंने अधिकारी को जनता से जुड़ा नेता बताया।
मोदी ने दिलीप घोष सहित अन्य मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (9 मई, 2026) को पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है. शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ पीएम मोदी ने बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले भाजपा नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशित प्रणामिक को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.