देहरादून–पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। राज्य सरकार द्वारा 20 मई, बुधवार, को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। भुवन चंद्र खंडूड़ी जी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वसंत विहार, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केन्द्रिय मंत्री व पूर्व सांसद गढ़वाल लोकसभा आदरणीय मेजर जनरल(रिट.) भुवन चन्द्र खंडूरी जी(एवीएसएम) के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि खंडूरी का निधन प्रदेश ही नहीं देश के लिए अपूरणीय क्षति है ।
उन्होंने कहा की उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश और देश की सेवा को समर्पित किया।उनका विकास के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो मे स्थान एवं शोक संतप्त परिवार व सर्मथको को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।