उत्तराखंड–देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं. इसके अलावा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार,सोमवार देर रात करीब दो बजे ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। इस कार में एक साथ सात लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे, जिनमें से तीन लड़के और तीन लड़कियों की मौत हो गई. कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। इसमें 3 छात्राएं भी बताई जा रही हैं। कुछ छात्र दिल्ली और कुछ हिमाचल के हैं।
दून हॉस्पिटल में शव पहुंचे। इनमें से तीन महिलाएं और तीन पुरुष थे। तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि बाकी को जगह नहीं होने पर इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे।