हल्द्वानी–बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, श्री आनंद आश्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ। क्या गया,श्री आनंद आश्रम द्वारा संचालित बाबा नीब करौरी वृद्धाश्रम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव के धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।
रविवार सुबह सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें हनुमान चालीसा और भजन गायन ने कार्यक्रम को खास बना दिया। आश्रम के वृद्धजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भक्ति गीतों के मधुर स्वर और भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा नीम करौली महाराज की विशेष झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पाठ संपन्न होने के बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
संस्था की सराहनीय पहल
श्री आनंद आश्रम की ओर से यह आयोजन वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और भक्ति का संचार करने के उद्देश्य से किया गया। आश्रम के संचालिका कनक चंद ने कहा, बाबा नीम करौली महाराज ने सेवा और भक्ति का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। यह आयोजन उनके प्रति हमारी श्रद्धा और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।