उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने खेलों के प्रति सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अब खेलों की भूमि में बदल गया है.
उत्तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन हुआ. शहर के गोलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने टॉप 3 टीमों महाराष्ट्र, हरियाणा और सर्विसेज को सम्मानित किया. इस दौरान भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन का ऐलान किया.