पुलवामा हमले से भी भयावह है पहलगाम का हमला, 27 लोगों की मौत, आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली।

Pahalgam attack: कश्मीर के पहलगाम कस्बे के निकट एक खूबसूरत घास के मैदान में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कई पर्यटकों के मारे जाने की खबर है। खबरों के मुताबिक इसमें 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी आधिकारिक संख्या सामने नहीं आई है। जिस समय यह आतंकी हमला हुआ, उस समय पर्यटक यहां आम दिनों की तरह खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे थे।

पुलवामा हमला : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा बताते हुए कहा कि मृतकों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस भारत दौरे पर हैं। हमला दोपहर करीब 3 बजे हुआ। यह फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद से कश्मीर में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। पुलवामा में आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 47 जवानों की जान चली गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले की निंदा की : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *