गुजरात के सूरत में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के कलंकित करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 8वीं क्लास में पढ़ने वाली 13 वर्षीय लड़की के गर्भवती होने पर उसके साथ नाबालिग बड़े भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले का खुलासा हुआ है। लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि उसके अपने भाई ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि 16 वर्षीय लड़के ने लगभग पांच महीने पहले अपनी नाबालिग बहन के साथ तीन बार बलात्कार किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित लड़की का परिवार सूरत के डिंडोली इलाके में रहता है और उसके माता-पिता अलग-अलग कपड़ा फैक्ट्रियों में काम करते हैं। कुछ दिन पहले लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। माता-पिता इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर द्वारा चेकअप करने के बाद उन्हें यह सुनकर बड़ा झटका लगा कि लड़की 16-20 सप्ताह की गर्भवती है। माता-पिता का यह सदमा तब और गहरा हो गया, जब लड़की ने उन्हें बताया कि उसके भाई ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया है।
डिंडोली पुलिस ने इस मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है।