किस करने से जा सकती है मेरी जान… जानिए इस महिला को क्यों बनाने पड़े सख्त नियम

आमतौर पर किस को अपने प्यार जताने का एक तरीका माना जाता है। हालांकि प्यार की यह अभिव्यक्ति बोस्टन स्थित एक TikTok यूजर की जान भी ले सकती है। महिला ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उसने बताया है कि वह मास्ट सेल एक्टिवेशन सिंड्रोम (MCAS) नामक एक बीमारी से पीड़ित है। खुद को संभावित खतरे से बचाने के लिए कैरोलीन क्रे क्विन ने अपने पार्टनर के लिए कुछ सख्त नियम बनाए हैं। उसने दावा किया है कि नियम उसे यह भी बताते हैं कि कोई उसके साथ रहने के लिए गंभीर है या नहीं।

एक TikTok वीडियो में क्विन ने तीन नियम बताए हैं। महिला ने बताया, ” पहला नियम यह है कि वे मुझे चूमने के 24 घंटे पहले छह मुख्य एनाफिलेक्टिक एलर्जेंस (मूंगफली, पेड़ के नट, तिल, कीवी, सरसों या समुद्री भोजन) में से कुछ भी नहीं खा सकते हैं। दूसरा नियम यह है कि वे मुझे चूमने से तीन घंटे पहले कुछ भी नहीं खा सकते हैं।” तीसरे नियम के अनुसार वह चाहती हैं कि जिस व्यक्ति के साथ वह किस करेंगी वह अपने दांत ब्रश करे।

क्विन के मुताबिक अगर यह सब कुछ सुनिश्चित नहीं किया गया तो उनका सुखद अनुभव दुखद सपने में बदल सकता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक उनकी बीमारी के कारण उसकी कोशिकाएं चीज़ों को गलत तरीके से और गंभीर एलर्जेंस के रूप में पहचानती हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी को वजह से दस्त, उल्टी और सांस की तकलीफ हो सकती है। कुछ गंभीर मामलों में यह जानलेवा एनाफिलेक्सिस का कारण भी बन सकता है। क्विन को 2017 में MCAS का पता चला था। उन्होंने आगे कहा कि वह परेशानी न बढ़ने के लिए “खाने, जानवरों के फर/रूसी, मोल्ड, धूल, गर्मी और कुछ खास गंध” जैसे ट्रिगर्स से बचती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *