ED Raid– सीक्रेट बंगले में ED ने मारा बड़ा छापा और इतने नोट मिले कि 4 मशीनों से 8 घंटे कैश गिनती रही ED।

ED Raid–बिहार की राजधानी पटना में ईडी ने बड़ी छापेमारी की है और प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) की इस छापेमारी ने बिहार में मानों हड़कंप मचा कर रख दिया है. पटना में अक साथ 7 स्थानों पर छापेमारी की गई है. इस छापेमारी में सुबह-सुबह ही ईडी ने छापा मारना शुरू कर दिया था. इतना पैसा मिला, किसने भी देखा सब हैरान रह गए. ये मामला बिहार के IAS अधिकारी से जुड़ा है. कैश की गिनती 4 मशीनों से करनी पड़ी और कई घंटों तक चली. जानिए किन बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी छापेमारी की गई और कितना कैश बरामद हुआ।

इतना कैश हुआ बरामद

ईडी ने बताया कि छापेमारी में करीब 11.64 करोड़ रुपये कैश, कई संपत्ति के दस्तावेज, रिश्वत के पैसे के बंटवारे से संबंधित कुछ कागजात और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सुबूत जब्त किए गए. हालांकि, ईडी ने यह नहीं बताया कि किसके परिसर से कितना कैश और कितने दस्तावेज जब्त किए गए. बिहार के आईएएस (IAS) अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के दायरे में आए कुछ लोगों के खिलाफ छापेमारी की गई है।

ED ने 4 मशीनों से 8 घंटे कैश गिनती रही ED, बंगले से इतना कैश मिला कि सब चौंक गए, मचा हड़कंप!

रिश्वत लेने का आरोप

इसने दावा किया कि इन अधिकारियों ने कई टेंडर में अपने हिसाब से परिणाम देने के लिए और कई ठेकेदारों के बिलों को मंजूरी देने के लिए रिश्वत ली थी.

इन अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी

संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने बिहार निर्माण विभाग (BCD) के चीफ इंजीनियर Tarini Das, बिहार सरकार के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव Mumukshu Chaudhary और शहरी विकास एवं आवास विभाग (UDHD) के कार्यकारी इंजीनियर उमेश कुमार सिंह के परिसरों की तलाशी ली. बिहार शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप्मेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BUIDCO) के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर Ayaz Ahmed, बिहार चिकित्सा सेवा और इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के डीजीएम (प्रोजेक्ट) Sagar Jaiswal, BMSICL के डीजीएम विकास झा और बिहार निर्माण विभाग (BCD) के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर साकेत कुमार के खिलाफ भी छापेमारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *