अंकुल हत्या का क्या नज़िबाबाद पुलिस ने खुलासा, हत्यारों ने हैवानियत की हद कर दी पर।

cctv कैमरे ने खोला अंकुल हत्या का राज

पुलिस ने जीशान,रिहान, इकरामुद्दीन और शाह आलम को किया गिरफ्तार,

दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे लाइन पर डाल दिया था शव,

नजीबाबाद/बिजनौर। अंकुल की मौत ट्रेन हादसे में नहीं हुई थी बल्कि चार युवकों ने मामूली सी बात को लेकर उसे पीट-पीटकर मार डाला और फिर हादसे का रूप देने के लिए शव को रेल के आगे फेंक दिया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। मुर्शदपुर से नजीबाबाद के बीच 28 अप्रैल को मिला अज्ञात शव तहसील के गांव इस्सेपुर निवासी 28 वर्षीय अंकुल का था। नशे में धुत युवकों ने पीट-पीटकर अंकुल की जान ली थी। अंकुल के साथ मारपीट का इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया, जिससे हत्याकांड का खुलासा हो सका।

एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ नितेश प्रताप सिंह ने मृतक अंकुल के भाई अर्जुन द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विभिन्न पहलुओं पर जांच की। वीडियो से चिह्नित चारों आरोपियों मोहल्ला मोहल्ला मुगलूशाह निवासी शाह आलम और जीशान उर्फ चांद, मकबरा निवासी इकरामुद्दीन उर्फ विशाल, मोहल्ला बांसफोडान निवासी रिहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *