बोरे में मिला अर्धनग्न महिला का शव, हाथों में लगी है मेहंदी, रेप और हत्या की आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्त।

उत्तराखंड रुद्रपुर– उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर नंबर एक में बैग में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है. महिला के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. वहीं, अब दिनेशपुर थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.

 

बोरे में मिला महिला अर्धनग्न शव 23 अक्टूबर को दोपहर के समय दिनेशपुर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक बोरे में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव सड़क से नीचे खाली जगह पर पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही दिनेशपुर और गदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हत्या की सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली.

महिला के हाथों में लगी थी मेहंदी: इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी. बताया जा रहा है कि महिला के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. पुलिस को आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को बैग में डालकर ठिकाने लगाया गया है. साथ ही दुष्कर्म के सवाल पर पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से इसका खुलासा हो पाएगा. उधर, बोरे में शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *