*राष्ट्रपति आशियाने में 134 एकड़ में निर्मित पार्क का उद्घाटन करेंगी।
*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग
*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मनाएंगी अपना जन्मदिन उत्तराखंड में।
देहरादून –भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने राष्ट्रपति का स्वागत किया |