उत्तरकाशी में बादल फटने से 9 से ज्यादा लोग लापता

जखोली का पर्यटक स्थल बधाणी ताल-मयाली मोटर मार्ग ठप, पुल बहने से विश्वनाथ बस भी बाधित

उत्तरकाशी– यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बीती रात बादल फटा। बादल फटने से करीब नौ मजदूरों के लापता होने की सूचना सामने आ रही है। जबकि यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। लापता मजदूरों में महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। वहीं लापता मजदूरों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।

जनपद मुख्यालय में बीते दो तीन दिनों से लगातार बरसात हो रही है। वहीं देर रात तहसील बड़कोट के सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि/बादल फटने की सूचना आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहीं करीब 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लापता मजदूर वहां पर टेंट लगाकर रह रहे थे और मार्ग का काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *