भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए सिर्फ मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ही कराया नामांकन, सीएम धामी से लेकर अनिल बलूनी तक रहे उपस्थित।

देहरादून–महेंद्र भट्ट एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। क्योंकि, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष के लिए कराए गए नामांकन में महेंद्र भट्ट ही एकमात्र मैदान में नजर आए। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच राजनीतिक संतुलन कोई नई बात नहीं है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजपूत हैं तो दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे गढ़वाल मंडल के महेंद्र भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं। हालांकि, उनके लिए मैदान खाली होना एकमात्र यही आधार नहीं है। महेंद्र भट्ट और उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन की सरकार के साथ स्वाभाविक नरमी और बिना सवाल स्वीकारोक्ति भी बड़ा कारण है।

महेंद्र भट्ट राजयसभा सदस्य भी हैं और वह एकमात्र ऐसे नेता बनने जा रहे हैं, जिन्हें दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिलेगी। वह 30 जुलाई 2022 से उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे हैं। इस अवधि में कई ऐसे मौके आए और विरोधियों ने अपनी चाल से सीएम धामी की धमक को कम करने की कोशिश की, लेकिन प्रदेश संगठन ने हर बार अपना भरोसा बनाए रखा। ऐसे में महेंद्र भट्ट का प्रदेश अध्यक्ष तय ही माना जा रहा है

मुख्य प्रस्तावक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा शामिल हुए।

 

प्रस्तावक के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, पूर्व सीएम डा.रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, टिहरी लोकसभा सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश सरकार में कैनिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक विशन सिंह चुफाल, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, विनोद कंडारी, राम सिंह कैड़ा, महंत दिलीप सिंह रावत, बृजभूषण गैरोला प्रमुखत रहे।

 

महेंद्र के सियासी सफर के पर नजर

-जन्म: 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ

-राजनीतिक करियर: 1991 में शुरू किया

-राजनीति के साथ ही कई आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी।

-रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई, इस दौरान वह 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे।

-उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।

-वर्ष 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला।

-वर्ष 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे।

-वर्ष 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला।

-वर्ष 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।

-वर्ष 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे।

-वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली।

-वर्ष 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की।

-वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा।

-30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला।

-02 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड रा

ज्यसभा सदस्य बनवाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *