देहरादून में एक और बड़ा जमीन का घोटाला, ओबेरॉय बाप बेटे सलाखों के पीछे।

1,26 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला।

देहरादून–एसपी के सख्त निर्दोषों के बाद दून पुलिस ने जमीन के धोखाधड़ी के मामले में बाप बेटे को गिरफ्तार कर के जेल की सलाखों के पीछे भेजो।

अभियुक्ताओं द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का 1 करोड़ 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की

नगर कोतवाली में एक मामले की तहरीर वादी वर्णित अग्रवाल पुत्र श्री विनोद अग्रवाल निवासी विष्णु विहार विकास नगर देहरादून द्वारा दी गई।

तहरीर में वादी ने बताया कि उसे अपने कारोबार बढ़ाने के लिए एक जमीन की आवश्यकता थी उसके एक परिचित विजय सिंह पवार ने उसे कुआं वाला में एक जमीन बताई तथा भूमि के मालिक अमरीश ओबेरॉय प्रणव ओबरॉय और श्रवण ओबेरॉय से मिलवाया ।

जिस पर की ओबेरॉय ने उक्त भूमि को अपना बताकर उसकी एक फर्द उपलब्ध कराई तथा यह आश्वासन दिया कि भूमि पूर्णतः उनके कब्जे में है तथा उसे पर किसी प्रकार का कोई विवाद एवं बैंक लोन इत्यादि नहीं है

इस पर मेरे द्वारा 1 करोड़ 26 लख रुपए देखकर जमीन का सौदा किया गया तथा ओबेरॉय बांधो द्वारा मुक्त भूमि की रजिस्ट्री वर्णित अग्रवाल के नाम कर दी गई।

परंतु जब वर्णित अग्रवाल के नाम से दाखिला खारिज करने के लिए तहसील में दी गई तो पता चला कि इस भूमि पर तो यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से ओबेरॉय द्वारा लोन लिया गया है।

ओबेरॉय द्वारा सोच समझकर इस साजिश को अंजाम दिया गया तथा भूमि के गलत दस्तावेज प्रस्तुत करके रजिस्ट्री कराई गई और अभियुक्त का 1 करोड़ 26 लख रुपए हड़प लिया।

कोतवाली पुलिस द्वारा वादी की शिकायत पर मुकदमा नंबर 510/24 धारा 120b /420/468/471 पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए

तथा अभियोग में नाम जपत अभियुक्त अमरेश कुमार ओबेरॉय पुत्र श्री सरदारी लाल ओबेरॉय 2a रेस कोर्स हरिद्वार रोड देहरादून, प्रणव ओबरॉय पुत्र अमरीश कुमार ओबेरॉय 2a रेस कोर्स देहरादून को गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय के आदेश अनुसार दोनों अभियुक्ताओं को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *