देहरादून– देहरादून जिला अधिकारी के आदेश के बाद सभी मधुशालयों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है साथ ही कई मधुशाला को समय से अधिक खुलने पर बंद करने एवं मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी जारी किया गया है ।
दूसरी तरफ जिलाधिकारी के एक आदेश से पता चला है कि जिलाधिकारी जी ने खुद ही हयात होटल की बार का समय 12 घंटे से बढ़कर 24 घंटे कर दिया है जिससे कि और बार संचालकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

बार संचालक अब अपना समय बढ़ाने के लिए आबकारी विभाग पर दबाव डाल रहे हैं साथ ही ऐसा न करने पर कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं ।
हयात होटल के स्पेशल छूट बार के समय बढ़ाने को लेकर bar संचालकों का कहना है कि हमारा भी समय बढ़ाया जाए ऐसा न करने पर उसे एक पक्षपात पूर्ण कार्रवाई कहां जा रहा है।
