में शुक्रवार को देहरादून समेत विभिन्न प्रदेशों में छापेमारी की। देहरादून में एक बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी में कई दस्तावेज और साक्ष्य कब्जे में लिए गए।
ईडी सूत्रों के अनुसार, एक बिल्डर के कैनाल रोड स्थित भवन के अलावा एक वेडिंग प्वाइंट और फार्म को खंगाला गया। यहां से दस्तावेज संग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कब्जे में ली गई है। ईडी ने जमीनों से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड भी खंगाले।
संभवत प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत उक्त बिल्डर की संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई हो सकती है। करीब 60 हजार करोड़ रुपये के इस चिटफंड घपले में शुक्रवार को ईडी ने उत्तराखंड के साथ हरियाणा और पंजाब में भी ताबड़तोड़ छापे मारे।
यह था मामला कंपनी पर आरोप लगे थे कि उसने खेती और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर लोगों से करीब 60 हजार करोड़ इकट्ठा किए थे। कंपनी ने यह निवेश गैरकानूनी तरीके से किया, लेकिन जब रकम लौटाने की बारी आई तो कंपनी पीछे हट गई। इसके बाद यह मामला शीर्ष कोर्ट तक पहुंचा। कई लोग जमा रकम वापसी के इंतजार में हैं।