रोहित शेट्टी कॉप यूनविर्स की फिल्म सिंघम अगेन जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों में आदित्य धर की एक फिल्म भी शामिल है। आदित्य धर सिंह की इस बिग बजट फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। बॉलीवुड के फैंस इस फिल्म, जिसके नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है, का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, फिल्म को लेकर आई ताजा अपडेट के बाद से फैंस मेकर्स से नाराज हैं। दरअसल, खबर है कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ 19 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन को कास्ट किया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह 19 साल की इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है।
आदित्य धर की आनेवाली फिल्म की फीमेल कास्ट की कोई आधिकारिक अनाउसमेंट नहीं हुई है। हालांकि, पीपिंग मून की एक खबर में दावा किया गया है कि 19 साल की सारा को रणवीर सिंह के लव इन्ट्रेस्ट के रूप में कास्ट किया जाएगा। सारा अर्जुन ने साउथ की फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। उन्होंने पोन्नियिन सेलवन में ऐशवर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था।