हर साल स्टार प्लस के दर्शकों को स्टार परिवार अवार्ड्स का इंतजार रहता है। इस साल स्टार परिवार अवार्ड्स 13 अक्टूबर को आना है। शो का एक नया प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो में अनिरुद्ध और झनक रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। शो में झनक और अनिरुद्ध एक नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन स्टार प्लस अवार्ड्स में अनिरुद्ध और झनक का रोमांटिक डांस देख फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं, जो वीडियो सामने आया है उसमें ‘अनुपमा’ भी नजर आ रही हैं।
स्टार परिवार अवार्ड का जो वीडियो सामने आया है उसमें हिबा नवाब यानी झनक और कृषाल आहूजा यानी अनिरुद्ध हरे रंग के कपड़ो में कलर कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। दोनों को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के गाने पहले भी मैं पर रोमांटिक डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में स्टार परिवार के अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। वहीं, अनिरुद्ध और झनक का डांस देखकर रुपाली गांगुली खुश और हैरान नजर आ रही हैं।
झनक और अनिरुद्ध के फैंस दोनों का डांस वीडियो देखकर बेहद उत्साहित हैं। वो कमेंट कर रहे हैं कि झनक और अनिरुद्ध स्टार प्लस की बेस्ट जोड़ी हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि दोनों की परफॉर्मेंस आग है आग। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों बहुत अच्छे लगते हो साथ में, प्लीज जल्दी शादी कर लो। वहीं, एक यूजर ने सीरियल की ओर इशारा करते हुए लिखा- झनक अनिरुद्ध रॉक्ड, पूरा परिवार शॉक्ड।
झनक सीरियल की बात करें तो यह शो पिछले साल ही शुरू हुआ था। अब तक शो के 300 से ज्यादा एपिसोड आ चुके हैं। पिछले एक साल से झनक शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। हालांकि, इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में झनक दूसरे नंबर से उतर कर तीसरे नंबर पर आ गया है। दूसरे नंबर की जगह स्टार प्लस के ही शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने ले ली है।