Delhi-Dehradun Expressway , नए एक्सप्रेसवे का आगाज; 14 अप्रैल 2026 को उद्घाटन।

देहरादून–दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी अब सिमटने वाली है! 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह न केवल समय बचाएगा, बल्कि यात्रा के अनुभव को भी पूरी तरह बदल देगा।

14 अप्रैल से दिल्ली-देहरादून का सफर किसी हवाई सफर से कम नहीं होगा। 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद, जो दूरी तय करने में अभी 6.5 घंटे लगते हैं, वह महज ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी। अक्षरधाम से शुरू होकर यह सीधा पहाड़ों की वादियों तक पहुंचाएगा। यह 6-लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यात्रियों की सुरक्षा और समय का ध्यान रखते हुए कारों के लिए 100 किमी/घंटा की स्पीड लिमिट तय की गई है। रास्ते में 7 इंटरचेंज, 2 रेलवे ओवरब्रिज और 10 बड़े पुल इस सफर को बाधा रहित बनाएंगे।

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसका 12 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन है, जो राजाजी नेशनल पार्क से गुजरता है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यहां एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जिसमें हाथियों के लिए अंडरपास और एनिमल क्रॉसिंग दी गई है।

चार धाम यात्रा पर इसका असर

यह एक्सप्रेसवे हरिद्वार लिंक और चारधाम हाईवे से भी सीधा जुड़ेगा। इससे न केवल देहरादून, बल्कि हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी रास्ता सुगम हो जाएगा। धार्मिक पर्यटन को इससे बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

टोल,जेब पर कितना असर?

NHAI के अनुसार, दिल्ली से देहरादून तक कार का एक तरफ का टोल ₹675 तय किया गया है। वहीं, अगर आप 24 घंटे के भीतर वापस लौटते हैं, तो दोनों तरफ का टोल ₹1,010 लगेगा। 12,000 करोड़ की लागत से बना यह प्रोजेक्ट अगले 13 सालों में अपनी लागत वसूल कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *