12 ट्रेनें 6 अक्तूबर से दो दिन तक रहेंगी प्रभावित, इन रूटों पर यात्रियों को ज्यादा परेशानी

उत्तराखंड और यूपी के इन शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनों अगले कुछ दिनों के लिए प्रभावित रहेंगी। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी हो हो सकती है। मोतीचूर एवं रायवाला स्टेशन के बीच रेलवे पुल पर मरम्मत के चलते छह-सात अक्तूबर से रेल यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

मरम्मत की वजह से देहरादून और ऋषिकेश की 12 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिनमें से चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि, कुछ हरिद्वार तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव होगा। शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि दून, सहारनपुर, सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर, ऋषिकेश-हरिद्वार और हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर सात अक्तूबर को निरस्त रहेगी।

जबकि, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस छह अक्तूबर को हरिद्वार तक आएगी। वहीं, जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश के साथ ही बाढ़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस छह को हरिद्वार तक ही आएगी। दून-अमृतसर एक्सप्रेस को रोका जाएगा। योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी और ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस सात अक्तूबर को हरिद्वार से चलेगी। इसके साथ ही, नई दिल्ली-देहरादून एक्स. और सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस के समय में छह अक्तूबर को बदलाव रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *